दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है | Duniya Ki Sabse Purani Bhasha Kaun Si Hai

विश्व की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है

 

Duniya Ki Sabse Purani Bhasha - क्या आप जानते है दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है, यदि नही तो चलिए आज विश्व की सबसे प्राचीन भाषा के बारे में जानते है। 

पूरे विश्व में 7097 भाषाएं बोली जाती हैं जिनमें से अधिकतर अब चलन के बाहर हो चुकी हैं। पूरी दुनियां में इस वक्त 1,000 से भी कम भाषाएं बोली जाती हैं।

दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है यह बता पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि अगर तुलनात्मक रूप से देखें तो संस्कृत, तमिल, चाइनीज, सुमेरियन और ईजिप्ट दुनियां की सबसे पुरानी भाषा मानी जाती हैं।

 

संस्कृत भाषा

संस्कृत भाषा 5,000 साल से भी अधिक पुरानी मानी जाती है। संस्कृत भाषा का उल्लेख वेदों में हैं, सारे वेद संस्कृत में ही लिखे गए थे।

इसके अलावा प्राचीन गुफाओं और मंदिरो में संस्कृत में लिखे हुए श्लोक मिलते हैं जिनकी कार्बन डेटिंग की उम्र 6,000 साल से भी ऊपर मानी जाती है। 

लेकिन संस्कृत भाषा अब बोली नहीं जाती और 2011 की जनगणना के अनुसार संस्कृत सिर्फ 24,800 लोगों द्वारा ही बोली जाती है। 

संस्कृत का अधिकतर इस्तेमाल बौद्ध और हिन्दू धर्म में किया जाता है। 

हिंदुओ और बुद्धों द्वारा पूजा पाठ में संस्कृत ही इस्तेमाल की जाती है। 

संस्कृत को आधार मानकर कई यूरोपियन देशों की भाषाएं निकली हैं। 

संस्कृत भारत की ऑफिशियल लैंग्वेज भी है। संस्कृत का प्रथम उल्लेख ऋग्वेद में है।

 

तमिल भाषा

तमिल भाषा को संस्कृत के बराबर ही पुराना माना जाता है। 

यह हमेशा बहस का विषय रहा है की संस्कृत अधिक पुरानी है या तमिल।

तमिल भाषा भी लगभग 5,000 साल पुरानी है। यह भाषा आज भी 8 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। 

तमिल भाषा भारत, श्री लंका, सिंगापुर और मलेशिया में मुख्य रूप से बोली जाती है। 

तमिल का उल्लेख 3,000 साल पुराने प्रति लिपि में भी है लेकिन तमिल को सबसे पुरानी भाषा मानने के लिए आर्कियोलॉजिकल रिपोर्ट्स नहीं हैं जैसे की किसी मंदिर या गुफा में मिले हुए लेख जिनकी कार्बन डेटिंग हो सके। 

फिर भी तमिल और संस्कृत का उदगम आस पास का ही माना जाता है।

 

ईजिप्ट भाषा

ईजिप्ट भाषा भी बहुत पुरानी भाषा मानी जाती है। लेकिन यह भाषा बहुत ही कम लोगों द्वारा बोली जाती है। इसके बोलने वाले संस्कृत से भी कम हैं। 

यह भाषा जल्द ही लुप्त हो जायेगी। आर्कियोलॉजिकल रिकॉर्ड्स बताते हैं की ईजिप्ट भाषा 3,500 साल से भी अधिक पुरानी है। 

17 शताब्दी में मुस्लिम आबादी बढ़ने के कारण यह भाषा खत्म होती गई और इसकी जगह अरेबिक भाषा बोली जाने लगी।

 

मैंडरिन (चाईनीज) भाषा

मैंडरिन भाषा भी बहुत पुरानी भाषा है। यह चीन में बोली जाती है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। 

मैंडरिन भाषा का इतिहास भी 3,000 साल से अधिक पुराना है और आर्कियोलॉजिकल रिकॉर्ड्स इसकी पुष्टि भी करते हैं।

 

सुमेरियन भाषा

सुमेरियन भाषा को भी सबसे प्राचीन भाषाओं में एक माना जाता है। 

सुमेरियन भाषा 3,500 साल से भी अधिक पुरानी मानी जाती है। 

यह भाषा मसोपोतामिया सभ्यता (आज का ईराक) के वक्त से भी पुरानी है। अब सुमेरियन भाषा लुप्त हो चुकी है।

इन पाँचो भाषाओं को विश्व की सबसे पुरानी भाषा माना जाता है। 

इन चारों में कौन सबसे पुरानी है इसको लेकर इतिहासकारों और आर्कियोलॉजिकल विद्वानों में मतभेद हैं। 

कोई संस्कृत को सबसे पुरानी भाषा मानता है तो कोई तमिल को सबसे पुरानी भाषा। 

इन पांच भाषाओं के अलावा अन्य भाषाएं भी हैं जो काफी पुरानी मानी जाती हैं जैसे हिब्रू, अरेबिक, फारसी, लैटिन, बैस्क, लिथुआनियन और आयरिश, लेकिन ये सब भाषाएं संस्कृत, तमिल, ईजिप्ट, मैंडरिन और सुमेरियन से काफी बाद में आईं।

वैसे देखा जाए तो हड़प्पा सभ्यता में मिली भाषा अब तक की सबसे पुरानी भाषा हो सकती है लेकिन दुखद बात ये है की हड़प्पा सभ्यता में मिली भाषा अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है।

 

👇👇👇

भारत के किस राजा ने अपनी बेटी से शादी की थी

 

👇👇👇

किस राजा ने युद्ध पर जाने से पहले अपनी 64 बेगम के सर काट दिए थे

 

👇👇👇

हमारे सौरमंडल के कौन से ग्रह पर हीरे की बरसात होती है

 

👇👇👇

Our moon is located in the habitable zone why did it not transformed like Earth

 

 

 

 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 10 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने