क्या आपको पता है पहले मुर्गी आई या अंडा !

हम सब सदियों से एक पहेली सुनते आ रहें हैं  जिसमें पूछा जाता है की पहले मुर्गी आई या अंडा (Pahle Murgi Aayi Ya Anda)।

इस पहेली को लेकर हर कोई संशय में रहता था की अगर मुर्गी पहले आई तो बिना अंडे के मुर्गी कैसे निकली और अगर अंडा पहले आया तो बिना मुर्गी के अंडा कैसे निकला।

सदियों से ये प्रश्न हम सब को परेशान किए हुए था लेकिन वैज्ञानिकों ने इस जटिल पहेली का उत्तर ढूंढ़ निकाला है।

पहले मुर्गी आई या अंडा – Pahle Murgi Aayi Ya Anda

शेफील्ड और वार्विक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है की पहले मुर्गी आई और उसके बाद अंडा।

वैज्ञानिकों ने एक स्पेशल प्रोटीन की खोज की है जो सिर्फ मुर्गी के अंडाशय में ही बनता है और इसी प्रोटीन से अंडे की खोल का निर्माण होता है।

पहले मुर्गी आई या अंडा
मुर्गी या अंडा सबसे पहले कौन सा आया था?

इसका मतलब ये हुआ की बिना इस प्रोटीन के अंडे का खोल बन ही नही सकता।

इस प्रोटीन का नाम है ओवोक्लिडेन (Ovocleidin-17) जो सिर्फ मुर्गी के अंडाशय में ही पाया जाता है।

तो अब आपको अपने इस प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा की पहले मुर्गी आई या अंडा।

हालांकि अभी तक इस प्रश्न का उत्तर नहीं मिला की मुर्गी कैसे आई।

भी विज्ञान एक प्रश्न का उत्तर देता है तो साथ में कई और प्रश्न छोड़ जाता है।

अब देखना होगा की कौन खोज कर लाता है इसका उत्तर की मुर्गी कैसे आई।

 

👇👇👇

किस राजा ने अकबर के मकबरे को खोद कर अकबर की हड्डियां जला डाली थीं

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *